अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, कहा- विपक्ष के सांसद-विधायकों की सदस्यता छीनते-छीनते खुद शिकार हो गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है। दरअसल भाजपा सांसद रमाशंकर कठेरिया को आगरा की  एमपी-एमएलए कोर्ट से दो साल की सजा मिलने को लेकर सपा प्रमुख ने अखिलेश ने ट्वीट किया। 

 

अखिलेश ने लिखा कि भाजपा विपक्ष के सांसदों और विधायकों की सदस्यता छीनते-छीनते खुद इसका शिकार हो गई है। अब देखते हैं कि वह कितनी जल्दी अपने सांसद की सदस्यता को बर्खास्त करती है। कितनी जल्दी अन्य की सदस्यता को बहाल करती है। भाजपा की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

दरअसल इसके जरिए अखिलेश यादव राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद अभी तक उनकी सदस्यता बहाल न होने को लेकर भी कहीं न कहीं इशारों में सत्ता पक्ष पर तंज कर रहे हैं।

 भी पढ़ें -UP Assembly Monsoon Session : सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए कई दलों के नेता

संबंधित समाचार