रामेश्वरम और रामनाथपुरम में 50 होटल और होमस्टे जोड़ेगी OYO Rooms

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आतिथ्य क्षेत्र से जुड़ी कंपनी ओयो इस साल के अंत तक रामेश्वरम और रामनाथपुरम में 50 होटल और होमस्टे जोड़ने की योजना बना रही है। कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की।

इस योजना का मकसद शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए रामेश्वरम को एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण के रूप में पेश करना है। ज्यादातर होमस्टे रामनाथस्वामी मंदिर के पास होंगे।

‘होमस्टे’ में आगंतुक उस क्षेत्र के स्थानीय लोगों के घरों में रहते हैं। ओयो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितेश अग्रवाल ने कहा ओयो एक पर्यटन स्थल के रूप में रामेश्वरम के विकास में सहायक भूमिका निभाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि वे सरकारी अधिकारियों, स्थानीय हितधारकों और समुदाय के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने को प्रतिबद्ध हैं। 

संबंधित समाचार