अमित शाह ने राज्यसभा में दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा बिल किया पेश, कांग्रेस ने बताया असंवैधानिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा बिल पेश किया। वहीं कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक करार दिया है। बता दें इस विधेयक का नाम 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023' है, जो गुरुवार को लोकसभा में पारित हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर करीब 6 घंटे चर्चा होगी। कई विपक्षी सांसदों ने कहा है कि इस बिल को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। 

ये भी पढे़ं- अभिषेक बनर्जी ने ईडी पर कसा तंज, कहा- सच की होगी जीत

 

संबंधित समाचार