बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और उनका निजी गार्ड रिश्वत लेते गिरफ्तार
अजमेर, एजेंसी। राजस्थान के महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरपी सिंह और उनके निजी गार्ड रणजीत सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को 2 लाख 20 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी जयपुर और अजमेर की टीमों ने नागौर के एक प्राइवेट कॉलेज के परीक्षा …
अजमेर, एजेंसी। राजस्थान के महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरपी सिंह और उनके निजी गार्ड रणजीत सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को 2 लाख 20 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
एसीबी जयपुर और अजमेर की टीमों ने नागौर के एक प्राइवेट कॉलेज के परीक्षा केंद्र की मान्यत को लेकर हुए इस रिश्वत के सौदे का पर्दाफाश करते हुए कुलपति और गार्ड को रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। यूनिवर्सिटी परिसर स्थित कुलपति निवास पर लंबी पूछताछ के बाद एसीबी के अधिकारियो ने दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।
इससे पहले एसीबी ओर से अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी परिसर में कार्रवाई करते हुए कुलपति के निजी गार्ड को 2 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ दबोचा था। गार्ड ने यह राशि कुलपति से नागौर के एक प्राइवेट कॉलेज के संचालक महिपाल सिंह को परीक्षा केन्द्र की मान्यता दिलवाने के लिए मांगी थी। इस मामले में कुलपति को भी आरोपी बनाया गया है। बता दें कि प्रो. आरपी सिंह बरेली लंबे समय तक बरेली कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं। इस दौरान वह काफी विवादों में भी रहे।
