महंगाई की मार: थाली से दूर हुई सब्जी व सलाद, टमाटर पहुंचा 200 रुपये किलो, अन्य सब्जियों के दाम भी छू रहे आसमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में लगातार सब्जियों के दाम बढ़ रहे।

कानपुर देहात में लगातार सब्जियों के दाम बढ़ रहे है। टमाटर के भाव 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा है। इसके साथ ही अन्य सब्जियों पर भी महंगाई का तड़का लगा।

कानपुर देहात, अमृत विचार। आमतौर पर मरीजो को चिकित्सक भोजन में हरी सब्जी के साथ सलाद खाने की सलाह देेते हैं, एसे में परोसे जाने वाले टमाटर, खीरा, मूली, गाजर, चुकंदर, प्याज, हरी मिर्च और धनिया आज बढ़ती महंगाई के कारण लोगो की थाली से गाायब होती जा रही हैं।रोजमर्रा के सामान बढ़त आम लोगो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। 

बीमारी में मरीजों के अलावा प्रत्येक इंसान को भी स्वस्थ रहने के लिए संतुलित मात्रा में शरीर को पयाप्र्त विटामिन, प्रोटीन, बसा, कार्बोहाइड्रेट्रस, खनिज आदि की आवश्यकता होती है। जिसकी आपूर्ति के लिए चिकित्सक भोजन के साथ कच्ची सब्जियों एवं फलों की सलाद खाना बताते हैं। पुराने जमाने में वैद्य भी भोजन कम, सलाद अधिक खाने की बात कहा करते थे।

मगर दन दिनो इसमें प्रयुक्त होने वाले टमाटर जहां बजार में 200 से 220 रूपये किलो मिल रहा हैं। वही चुकंदर 80 रूपये किलो, मूली 80 रूपये किलो, प्याज 20 से 25 रूपये किलो, खीरा 40 से 60 रूपये किलो, गाजर 80 रूपये से 100 रूपय किलो, हरी मिर्च 100 रूपये किलो, हरी धनियां 300 रूपये किलो, सेव 240 रूपये किलो बिक रहा है। ऐसे में आम आदमी सलाद खाने से परहेज करने को  मजबूर है। इतना ही नही रोजमर्रा की जरूरी चीजो में बेतहाशा बढ़ी महंगाई की मार भी आम लोगो को रूला रही है।

संबंधित समाचार