मुरादाबाद: अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग, शिव सेना कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शिवसेना के जिला प्रमुख डाॅ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों को बंद कराने और संचालकों पर कार्रवाई की मांग की गई।

सोमवार को शिव सेना के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों में डिलीवरी, भ्रूण हत्या व लिंग परीक्षण करने का आरोप लगाते उन्हें बंद कराने की मांग की।

जिला प्रमुख ने बताया कि जनपद में आए दिन मरीजों की इनके इलाज से मृत्यु होती रहती है। उन्होंने मुस्लिम अस्पताल संचालकों पर हिंदू युवतियां रखकर लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाया है। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष भवानी सेना ठाकुर मंजू राठौर, बबीता सैनी, मोहर सिंह कश्यप, बाबा कुशल सिंह, विजय सेठ, अजय सैनी, सौरव सैनी, राकेश श्रीवास्तव, लखवीर सिंह, धर्मेंद्र कश्यप आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- संभल: फेसबुक पर सांप्रदायिक टिप्पणी विवाद में 14 लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार