बरेली: कैंसर को मात देने में जांचों का है अहम योगदान
रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में इम्यूनोहिस्टो-कैमिस्ट्रि एवं फ्लोसाइटोमेट्री विषय पर हुई सीएमई
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इम्यूनोहिस्टो-कैमिस्ट्रि एवं फ्लोसाइटोमेट्री विषय पर आयोजित सीएमई का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान कैंसर के मरीजों के इलाज में जांचों के महत्व के बारे में बताया गया। इससे पहले कुलाधिपति डाॅ. केशव कुमार अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डाॅ. अशोक कुमार अग्रवाल, कुलपति डाॅ. लता अग्रवाल, प्रति कुलपति डाॅ. किरण अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ किया।
वर्कशाप में लखनऊ केजीएमयू से डाॅ. रश्मि कुशवाहा, एसजीपीजीआई से डॉ. खलीकुर रहमान, डाॅ. निशात, डाॅ. सुमाइरा समेत देश के विभिन्न हिस्सों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। वरिष्ठ चिकित्सकों ने व्याख्यान में कैंसर की बीमारी से संबंधित नई जांचों और इम्यूनोहिस्टो कैमिस्ट्रि के मार्कर्स के बारे में बताया।
सीएमई में मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल से डाॅ भरत रेखी, लखनऊ के आरएमएल से डाॅ नुजहत जहां और डाॅ. राजीव कुमार कौशल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह ने कैंसर के मरीजों में जांचों का बड़ा योगदान होने के महत्व को बताया एवं सही जांचों के निरंतर आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ नितेश मोहन, डाॅ. अंजना आर्य, डाॅ. चीना गर्ग, डाॅ. मिथिला बिष्ट, डाॅ. दिव्या वाजपेयी, डाॅ. अनम खान, डाॅ. घनश्याम दस कटियार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
