Kanpur Weather News : 10 अगस्त तक हो सकती हल्की-तेज बारिश, पैची रेन की भी बढ़ी संभावना, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आने वाली 10 अगस्त तक हो सकती हल्की-तेज बारिश।

कानपुर में आने वाली 10 अगस्त तक हल्की-तेज बारिश हो सकती। तेज बारिश के न होने से उमस भी बढ़ गई। इसके साथ ही पैची रेन की भी संभावना है।

कानपुर, अमृत विचार। मौसम विभाग की ओर से 10 अगस्त तक बारिश का अनुमान लगाया गया है। यह भी जानकारी दी गई कि हवाओं के रुख पर यह बारिश निर्भर है। यदि हवाओं का रुख बदलता है तो बारिश 12 तक टल सकती है। शहर में पैची रेन (कहीं कहीं बारिश) की संभावना अधिक है। उधर कई दिन से तेज बारिश न होने से उमस में बढोत्तरी हुई है। 

मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। न्यूनतम तापमान में अन्य दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई और 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारी दी गई कि इस समय हवाएं उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही हैं। यदि हवाओं की यही स्थिति बरकरार रही तो बारिश की प्रबल संभावना है। अधिकतम आद्रता 82 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 65 फीसदी दर्ज की गई।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन पाण्डेय ने बताया कि 10 अगस्त तक बारिश की संभावना बन रही है। इस बीच शहर के कुछ इलाकों में धीमी बारिश की संभावना है। पैची रेन की वजह से कुछ इलाकों में तेज बारिश जबकि कुछ इलाकों में कम बारिश हो सकती है।

संबंधित समाचार