VIRAL VIDEO: खाना खिलाने आई महिला का हाथ चबा गया मगरमच्‍छ, देखते ही देखते पानी में खींच ले गया, दिल दहला देगा वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो जू से जुड़े भी होते हैं जिनमें कुछ दिल दहला देने वाले होते हैं। वहीं हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं पानी के 'शैतान' को खाना खिलाने आई महिला का मगरमच्‍छ ने हाथ चबा डाला। इस दौरान वहां मौजूद लोग डर के मारे चौंक उठे। वहीं चीख पुकार के बीच मगरमच्‍छ महिला को पानी में खींचता ले गया। 

हैरान कर देने वाला वीडियो ट्विटर पर वायरल रहा है। जिसमें चिड़ियाघर की एक महिला कर्मचारी मगरमच्‍छ को खाना खिला रही होती है, लेकिन तभी मगरमच्‍छ महिला का हाथ चबा डालता है और उसे खींचते हुए पानी में ले जाता है। इस बीच एक टूरिस्ट वक्त रहते पिंजरे में कूद जाता है और महिला को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। 

बता दें वीडियो को ट्विटर पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे बच्‍चे और पर्यटक पिंजरे के बाहर जमा हो जाते हैं, जब मगरमच्‍छ महिला बार हमला बोल देता है। 

ये भी पढे़ं- पक्षियों की 78 प्रजातियां सिर्फ पाई जाती हैं भारत में, दुनिया में 10,906 पक्षी प्रजातियों की है समृद्ध विविधता 

 

संबंधित समाचार