पति WhatsApp पर भेज रहा गंदे-गंदे मैसेज...रास्ते में करता है छेड़छाड़, पत्नी ने की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा के थाना अनर्रा में एक महिला ने अपने पति पर छेड़छाड़ और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने अपने पति से तंग आकर एफआईआर कराकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने ससुरालियों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी शादी 2020 में हुई थी, उसके बाद से ही ससुराल वाले कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुरालियों और पति ने कई बार उसे मारापीटा है और उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद से कोर्ट में केस चल रहा है। अब महिला को पति गंदे गंदे मैसेज भेजता है।

 पुलिस ने बताया कि जब वह बीते दिन कोर्ट जा रही थी, बस स्टैंड पर आकर पति ने महिला को गंदी गंदी गालियां दीं और समझौते का दबाव बनाने लगा। साथ ही महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें-शर्मनाक: बलिया में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार