PF निकालने के लिए गई रिटायर्ट नर्स, क्लर्क बोला- आप कुछ लेती देती क्यों नहीं...तो दे दिए बाल, अब आएंगे रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अपनी सैलरी का एक हिस्सा लोग इस लिए जीपीएफ में देते हैं ताकि रिटायरमेंट पर उसे अपने लिए खर्च कर सकें, लेकिन आपका रुपए आपको आसानी से न मिले तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

यह मामला शाजापुर जिले से आया है, अपनी जीपीएफ की रकम पाने के लिए नर्स बहुत समय से परेशान हो रही थी, गुस्से में आकर सिविल सर्जन के नाम अपने बाल ही कटवा दिए। सारे बाल कटवाने के बाद विभाग हरकत में आया और जीपीएफ की रकम देने की प्रकिया शुरू की। अब एक दो दिन में एएनएम के हाथ जीपीएफ की पूरी रकम आ जाएगी।

आपको बता दें, शाजापुर जिला मुख्यालय पर पदस्थ ANM कृष्णा विश्वकर्मा अपनी GPF की रकम निकलवाने के लिए 4 माह पहले CS कार्यालय और सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन दे चुकी है। तब से लेकर आज दिनांक तक वह अपना GPF की रकम लेने के लिए इधर से उधर भटक रही है। 

स्वास्थ्य विभाग पर नर्स ने आरोप लगाया कि सिविल सर्जन ऑफिस में पदस्थ पाटीदार सर का कहना है कि दीदी, अगर आप कुछ लेती-देती हों तो मैं और सर आपका पैसा 4 दिन में निकलवा देंगे। इसी के जवाब में सिविल सर्जन के नाम अपने बाल मुडवाकर दान कर दिए और कहा- 'यह मैंने दे दिए, अब मुझे मेरी रकम आप दे दीजिए। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। अब रुपए देने की प्रकिया शुरू हो गई है।

संबंधित समाचार