रामपुर: नाच गाने के बाद किन्नरों ने रख दी ऐसी डिमांड भड़क गए परिजन...दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
दोनों गुट पहुंचे थाने एक दूसरे की शिकायत को दिया पत्र
रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। किन्नरों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। शादी के बाद बधाई देने पहुंचे किन्नरों ने कुछ ऐसी डिमांड कर दी जिसके चलते परिजनों में किन्नरों में मारपीट की नौबत आ गई। थाने पहुंचे दोनों गुटों ने पुलिस से एक दूसरे की शिकायत की है।
घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव की है। एक महीने पहले गांव निवासी किसान के पुत्र की शादी हुई थी। मंगलवार को किन्नर बधाई लेने के लिए उसके घर पहुंचे थे। किसान के घर जाकर किन्नरों ने अपना नाच गाना शुरूकर दिया। करीब आधा घंटा नाच गाने के बाद किन्नरों ने अपनी डिमांड रखी तो घरवाले भड़क गए। जिसके चलते मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
किन्नरों ने अपने कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें शुरूकर दी। किन्नरों की अश्लील हरकतें घरवाले भड़क गए। गाली गलौज करने लगे। मामला बढ़ा तो मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। थाने पहुंचे दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया, मामले की जांच की जा रही है आरोपियों पर कार्यवाही होगी।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: प्रेमिका से इश्क फरमाने पहुंचा अधिवक्ता, परिजनों ने कर डाली धुनाई...गुस्से में कार में लगाई आग
