रामपुर: प्रेमिका से इश्क फरमाने पहुंचा अधिवक्ता, परिजनों ने कर डाली धुनाई...गुस्से में कार में लगाई आग
मालगोदाम चौराहे पर जमकर हुआ हंगामा, लोगों ने कराया शांत
रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार दोपहर एक अधिवक्ता प्रेमिका से मिलने के लिए मालगोदाम तिराहे पर पहुंच गया। पीछे से उसके परिजन भी आ गए। जहां युवक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद अधिवक्ता ने गुस्से में आकर कार में आग लगा दी। किसी तरह से आग को बुझाया गया। पुलिस इस तरह की जानकारी होने से मना कर रही है।
एक अधिवक्ता शादीशुदा होते हुए दूसरी युवती से इश्क फरमा रहे थे। उससे रोजाना फोन पर बात किया करते थे। जिसको लेकर उनके घर में कलह चल रही थी। मंगलवार को अधिवक्ता दोपहर के समय प्रेमिका से मिलने के लिए मालगोदाम चौराहे पर आ गए। इसी बीच अधिवक्ता के परिजन भी आ गए। अधिवक्ता को युवती के साथ पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
जिसके बाद युवती मौका पाकर फरार हो गई, जबकि अधिवक्ता ने गुस्से में आकर कार में आग लगा दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि कोई पारवारिक मामला था। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : नेशनल हाईवे पर नैनीताल के युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
