गोंडा : बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनकापुर/गोंडा, अमृत विचार। मनकापुर- गोंण्डा मार्ग पर परसोहनी गांव के समीप मंगलवार की देर रात दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।‌ उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर उन्हे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मोतीगंज कस्बे का रहने वाला रमन गुप्ता ( 20) पुत्र राधेश्याम गुप्ता अपने साथी अखिलेश कुमार चौरसिया उर्फ भोलू (20) पुत्र विजय प्रकाश चौरसिया निवासी ग्राम विद्यानगर थाना मोतीगंज के साथ पल्सर बाइक से अयोध्या गया था। देर रात दोनो घर वापस लौट रहे थे। वह मनकापुर- गोंण्डा मार्ग पर स्थित बंजरिया के मजरे परसोहनी गांव के पास अस्थाई एलएनटी प्लांट के समीप पहुंचे थे कि झिलाही बाजार की तरफ से आ रहे दूसरे बाइक सवार अजीत कुमार निवासी तुर्काडीहा थाना मोतीगंज से उसकी बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गयी। रफ्तार अधिक होने के कारण दोनों की बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे रमन गुप्ता व अजीत की मौके पर हो मौत हो गयी।‌ जबकि रमन के पीछे बाइक पर बैठा अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अखिलेश को सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। मनकापुर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिह ने बताया कि दोनों के घर पर सूचना दे दी गयी है। शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

हेलमेट पहनी होती तो बच जाती जान 

हादसे नें जान गंवाने वाले दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसा हुआ तो दोनो बीच सड़क पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई। जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि अगर बाइक सवारों ने हेलमेट‌ पहन रखी होती तो उनकी जान बच सकती थी।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : बैराजों से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक पानी, 92.710 मीटर पहुंचा जलस्तर

संबंधित समाचार