बलिया : बिहार के हथियार तस्कर को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिले में पुलिस ने बुधवार को बिहार निवासी एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र में विशेष अभियान समूह (एसओजी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गाजीपुर सीमा के पास हसन नामक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय वह मोटरसाइकिल से गाजीपुर की तरफ से आ रहा था। 

पुलिस ने उसके बैग से कुल सात पिस्तौल और पांच मैगजीन बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हसन बिहार के सीवान जिले का रहने वाला है। वह पिछले पांच वर्षों से बिहार से पिस्तौल लाकर उत्तर प्रदेश के कई जिलो में ऊंचे दामों पर बेचता था। वह अब तक लगभग 200 से अधिक पिस्तौल बेच चुका है।

ये भी पढ़ें -गोंडा : बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत

संबंधित समाचार