Kanpur: दिल्ली की अब होगी कम, अलीगढ़ तक फोरलेन तैयार, स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi हाईवे पर जनता को कर सकते समर्पित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दिल्ली की दूरी 90 किमी होगी कम।

कानपुर में दिल्ली की दूरी 90 किमी होगी कम। अलीगढ़ तक फोरलेन बनकर तैयार हो गया। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री हाईवे जनता को समर्पित कर सकते है।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर से दिल्ली की दूरी अब 90 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। कानपुर से अलीगढ़ तक 284 किमी लंबा हाईवे 3500 करोड़ लागत से लगभग तैयार है। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री इस हाईवे को जनता को समर्पित कर सकते हैं। 

वर्ष 2019 में कानपुर-अलीगढ़ फोरलेन हाईवे का काम शुरू किया गया था। पहले कानपुर से अलीगढ़ पहुंचने में सात से आठ घंटे लगते थे। लेकिन फोरलेन बनने से वाहन सवारों का दो घंटे का समय बचेगा। आईआईटी कानपुर से शुरू होकर यह हाईवे अलीगढ़ पर खत्म होगा।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि कानपुर के मंधना में पुल का काम इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री यह मार्ग जनता को समर्पित कर सकते हैं।   

 

संबंधित समाचार