Sitapur News : ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
सीतापुर, अमृत विचार। डिफेंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड करते हुए सीतापुर पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन सहित 50 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। पुलिस गैंग के सरगना की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र कुलवंत सिंह निवासी चौरठिया थाना जिला लखीमपुर खीरी रोहित मौर्य पुत्र अवधेश निवासी गांव पिपरा ज्ञानेश यादव पुत्र सांवल प्रशाद निवासी गांव सेऊता थाना रेउसा सीतापुर के रूप में हुई है।
ठगों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह स्वाट सर्विलांस शराफत हुसेन रोहित तोमर भूपेंद्र चौधरी दीपक रंजन अभिषेक तोमर और थाना प्रभारी कमलापुर शतीश चंद्र उपनिरीक्षक अवनीश कुमार अंदेश यादव दिनेश कुमार कमल और आरक्षी कृष्ण पाल सामिल रहे।
रांची से चलता है गैंग
अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना पंकज रांची से गैंग को चलाता है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरपीएफ-सीआईएसएफ (RPF/CISF) में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करते हैं।अलग ,अलग जगहों पर बुलाकर मेडिकल व दस्तावेज सत्यापन कराकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिला देते थे।
ये भी पढ़ें -उन्नाव : दंपती की पिटाई में मासूम की लाठी पड़ने से मौत, हत्या का आरोप
