संभल: करंट लगने से हाईस्कूल के छात्र की मौत, इकलौते बेटा था टीटू... कोहराम
संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में करंट लगने से हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।
कस्बा रजपुरा निवासी राजेश अग्रवाल का इकलौता बेटा टीटू अग्रवाल (18 वर्ष) हाईस्कूल का छात्र था। बुधवार को देर रात मकान में लगे लोहे के जाल में बिजली का कोई तार छू गया। इस बीच टीटू ने जाल को छुआ तो करंट की चपेट में आ गया। परिजन भी दौड़ कर पहुंचे।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन फानन में उसे बबराला के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने टीटू को मृत घोषित कर दिया। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घर की नहीं आसपास भी माहौल गमगीन बना हुआ है। इस मामले को लेकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें:- संभल: ब्लॉक अध्यक्ष पिटाई प्रकरण में गरजे किसान, भाकियू टिकैत की महापंचायत जोरशोर से उठाया मुद्दा
