पीलीभीत: पुलिस चौकी के पास किराना दुकान में नकब लगाकर चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर किराना दुकान की दीवार में चोरों ने नकब लगा दिया। दुकान में घुसकर नकदी समेत हजारों का सामान समेट ले गए। दूसरे दिन सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि तहरीर मिलने के बाद भी अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा करोड़ निवासी अनीस अहमद ने बताया कि उसकी पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर मेन चौराहे पर किराना की दुकान है। बुधवार शाम रोजाना की तरह दुकान बंदकर घर चला गया। रात में किसी समय चोर दुकान में पीछे नकब लगाकर अंदर घुस गए।

दुकान में रखी 25 हजार की नगदी और सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने दुकान में नकब लगा होने की जानकारी दी। दुकान पर पहुंचकर चेक किया तो सामान गायब था। गोलक से नगदी भी चोरी कर ली गई  थी। बाकी सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस चौकी के नजदीक चोरी की घटना से अन्य दुकानदारों में दहशत दिखी। चौकी प्रभारी मोहम्मद सैफ ने बताया कि मामले की जांच करा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: फेसबुक के जरिए बिजनौर की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार