पीलीभीत हाईवे : आजादी के जश्न के बाद झेलनी पड़ेगी टोल टैक्स की मार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खाईखेड़ा में बना टोल प्लाजा 16 अगस्त से हो सकता है शुरू, मुख्यालय से हरी झंडी का इंतजार

बरेली, अमृत विचार। देश की आजादी का जश्न मनाने के अगले दिन ही पीलीभीत हाईवे पर रिठौरा के पास खाईखेड़ा में तैयार हो चुके टोल प्लाजा से गुजरने पर जेब ढीली करनी पड़ेगी। टोल की संभावित दरें तय होने के साथ ही इसे शुरू करने के लिए एनएचएआई मुख्यालय से टेंडर लेने वाली कंपनी को हरी झंडी मिले का इंतजार कर रहा है।

पीलीभीत हाईवे पर हाफिजगंज और रिठौरा के बीच खाईखेड़ा में टोल प्लाजा का निर्माण एनएचएआई ने पिछले साल शुरू कराया था। परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बताया कि टोल की दरें तय की जा चुकी हैं। जहां टोल प्लाजा बना, वहां सड़क टू लेन है, इसलिए दरें फोर लेने के मुकाबले 60 फीसदी कम होंगी। टोल के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सिर्फ मुख्यालय से अनुमति मिलना बाकी है। 16 अगस्त से टोल टैक्स वसूली शुरू करने की पूरी संभावना है।

बसों का किराया बढ़ने की आशंका
टोल प्लाजा शुरू होने के बाद बसों का किराया भी बढ़ने की आशंका है। इसका असर दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा। उन्हें अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। बदायूं से पीलीभीत की दूरी सौ और बरेली से 50 किलोमीटर है। दोनों ही जिलों से सैकड़ों सरकारी कर्मचारी रोज निजी या किराये के वाहनों से पीलीभीत पहुंचते हैं। हालांकि इस पर टोल की दरें फोरलेन के मुकाबले 60 फीसदी कम होंगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: नकली देशी घी फैक्ट्री चलाने में 5 को उम्रकैद, 2 बरी

संबंधित समाचार