लखनऊ : रेलवे का किराया घटाने सम्बन्धी निर्देश से यूटर्न, चेयर कार वाली ट्रेन में होना था लागू  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कई चेयर कार वाली ट्रेनों में बुकिंग के सापेक्ष किराया 25 फीसदी तक काम करने का निर्देश अब लागू नहीं किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार ऐसा चेयर कार ट्रेनों में बुकिंग के रेशियो को देखकर किया गया है। गौरतलब है कि  रेलवे बोर्ड ने घाटे में चल रही ट्रेनों को फायदा पहुँचाने के लिए 25 फीसदी किराया कम करने का निर्देश दिया था। इसके लिए रेल अधिकारियों को इन ट्रेनों के बुकिंग की एक महीने की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे।  

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से लखनऊ आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की एक माह की बुकिंग 75 प्रतिशत निकली है। यह समीक्षा पूर्वोत्तर रेलवे ने की है। अब लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की समीक्षा उत्तर रेलवे को करना है। रेलवे के आठ जुलाई के आदेश का लाभ 50 प्रतिशत से अधिक बुकिंग होने के कारण एसी डबल डेकर और शताब्दी एक्सप्रेस में भी यात्रियों को भी नहीं मिलेगा। फिलहाल ट्रेन के किराए में कटौती का प्लान स्थगित कर दिया गया है। एसी डबल डेकर में इन दिनों 80 फीसद तक सीटें उपलब्ध हैं, जबकि लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत में 60 प्रतिशत सीटें खाली हैं।  

ये भी पढ़ें -69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने किया मुख्यमंत्री आवास का घेराव

संबंधित समाचार