जौनपुर में मनाया गया क्रांतिकारी खुदीराम बोस का 115वां बलिदान दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित क्रान्ति स्तम्भ पर आज हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी व् लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओ ने महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का 115 वां बलिदान दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने क्रांति स्तम्भ पर मोमबत्ती व अगरबत्ती जलायी और दो मिनट का मौन रख कर महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दी।

क्रांति स्तम्भ पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि महान क्रांतिकारी व् स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी खुदी राम बोस का जन्म 3 दिसंबर 1889 को बंगाल में हुआ था। मात्र 17 -18 साल की उम्र में उन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई में भाग लेना शुरू किया और मात्र 19 साल की अवस्था में उन्होंने एक अंग्रेज अधिकारी को मार कर घायल कर कर दिया, विरोध करने पर अंग्रेज की पत्नी को मार डाला।

इसी वजह से अंग्रेजो ने क्रांतिकारी बोस को 11 अगस्त 1908 को फांसी पर लटका दिया था। इस अवसर पर डॉ. धरम सिंह, मंजीत कौर, मैनेजर पांडेय, अनिरुद्ध सिंह, दिशा एवं अनेक गण्यमान लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़: आईआईटी कोचिंग कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता