Kanpur News: भूमि बेच दी, फिर भी प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि का ले रहे लाभ, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में भूमि बेचने के बाद भी प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि का ले रहे लाभ।

कानपुर में भूमि बेचने के बाद भी प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि का लाभ ले रहे। जांच में तीन हजार मृतक और 12 हजार अपात्र पाए गए है।

कानपुर, अमृत विचार। सरसौल ब्लाक में तीन साल से राकेश गौतम किसान सम्माननिधि का लाभ रहे थे। जब टीम ने सर्वे किया तो पता चला कि वह भूमि बेच चुके है। अब उनका नाम हटाया गया है, यह मामला तो सिर्फ बानगी है। लाभार्थियों के सत्यापन में 3 हजार मृतक और 12 हजार लोगों की भूमि ही नहीं मिल रही। इस वजह से इन लोगों के पैसे पर रोक लगा दी गई है।

 केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना शुरु की थी। इस योजना के तहत साल में तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। इसमें 5 बीघा खेती वाले गरीब किसान योजना का लाभार्थी हो सकते है। लाभार्थी न तो सरकारी नौकरी वाला होना चाहिए और ना ही इनकम टैक्स भरता हो।

इसमें लाभार्थी के पास खेतिहर भूमि जरूर होनी चाहिए। सम्माननिधि की पहली किश्त 2.56 लाख किसानों के खातों में भेजी गई थी। इस बार लाभार्थियों को सत्यापन कराया गया तो तो करीब 12 हजार किसानों का ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि का कोई रिकार्ड नहीं मिला। इस वजह से इन किसानों की सम्माननिधि रोक दी गई है।

सत्यापन के दौरान जो भी आपात्र मिले हैं सभी के खाते पर रोक लगा दी गई है। इनसे धनराशि वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है।- अरूण कुमार, उप निदेशक कृषि

संबंधित समाचार