यूपी: जातीय जनगणना पर BJP ने सपा पर बोला हमला, कहा- विपक्ष सिर्फ 2024 के लिए एजेंडा तय कर रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने जातिगत जनगणना कराने को लेकर मांग रखी है। विपक्ष की इस मांग पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की सरकार इस तरह की कोई जनगणना नहीं करा रही है। वहीं इस मुद्दे को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष जातिगत जनगणना के तहत 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना एजेंडा तय करना चाह रही है। डिप्टी सीएम ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो जातिगत न्याय नहीं कर सकते हैं, वह जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता में रहते हुए ऐसे लोग कुम्भकर्ण की नींद सोते हैं और सत्ता से बेदखल होने पर 2024 के लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करने के लिए जातिगत जनगणना के मुद्दे को उठा रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने बताया कि 2024 का एजेंडा पूरी तरह से तय हो चुका है। यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को भाजपा गठबंधन ही जीतने वाला है और देश में 2019 का भी रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। इसी के साथ ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़: आईआईटी कोचिंग कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार