प्रयागराज में किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सरकार से मांगा मुआवजा   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। बारिश और सूखे से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। किसान यूनियन का एक डेलिगेशन जिलाधिकारी से भी मिलेगा  किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि सरकार अगर हम लोगो की बाते नही मानती है तो हम लोगो के नेता टिकैत ने जो रास्ता दिखाया है उसपर चलकर हम अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। 

किसानों की माँग है कि जहां पर बाढ़ से फसल खराब हुई है सरकार उनको मुआवजा दे और बारिश न होने के कारण फसले नही हुई उनका भी मुआवजा दिया जाए। किसानों ने 18 घंटे सिचाई के लिए बिजली देने के सरकार के दावे पर भी सवाल उठाये।  उन्होंने कहा कि महज 6 घंटे के लिए बिजली की सप्लाई आती है और ये कृषि कार्यों के लिए नाकाफी है। 

ये भी पढ़ें -UP Board: यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के 20 अगस्त तक छात्र कर सकेंगे आवेदन, जानें प्रक्रिया

संबंधित समाचार