Auraiya News: चोरों ने घर से लाखों की नकदी, जेवरात किए पार, सामान बिखरा देख परिवार के लोग रह गए सन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में एक घर में लाखों की चोरी।

औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पार कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी।

औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवरात पार कर दी। जब सुबह परिजनों ने घर का सामान बिखरा देखा तो सन्न रह गये। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी विश्वनाथ के दो मकान हैं। पुराने मकान में उनकी भाभी सोमवती व बहू रेखा रहती हैं। बीती रात्रि खाना खाने के बाद वह लोग कमरे में सो गए। तभी मौका पाकर चोर उनके घर घुस गए और अलमारी में रखे जेवरात पार कर दिये। जब सुबह गृहस्वामी ने सामान बिखरा देखा तो सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने जांच-पड़ताल करते हुए जल्द ही घटना का खुलासा किये जाने का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।  थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार