Kanpur: एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो व लेखपाल को किया गिरफ्तार, जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो व लेखपाल को किया गिरफ्तार।

कानपुर में एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो व लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे।

कानपुर, अमृत विचार। एंटी करप्शन टीम ने नर्वल तहसील मुख्यालय में छापेमारी कर रंगेहाथ घूस ले रहे कानूनगो व लेखपाल की गिरफ्तार को कर लिया। आरोप है कि दोनों ने कुड़नी सर्किल में जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर घूस मांग रहे थे।

टीम ने कानूनगो विष्णुस्वरूप श्रीवास्तव को तहसील स्थित उनके कमरे से व लेखपाल रामबचन मौर्य को तहसील परिसर स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार किया। टीम दोनों को अपने साथ लेकर चली गई। दोनों को पकड़े जाने के बाद तहसील में अफरा-तफरी मच गई।

संबंधित समाचार