Etawah News: छात्रा से किया था दुष्कर्म, घर में खींचकर ले गए थे… पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे
इटावा में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार।
इटावा में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
इटावा, अमृत विचार। सैंफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली छात्रा को घर में खींचकर ले जाने व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले के आरोपी दो लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा जब कोचिंग पढकर अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक मकान में ले गए। जहां उन लोगों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर युवकों को छात्रा को जान से मारने की भी घमकी दी। बाद में छात्रा ने घर जाकर इसकी शिकायत अपने परिवार के लोगों से की।
इस सबंध में छात्रा के पिता ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपी पुष्पेंद्र यादव व राजू बाथम को गिरफ्तार कर जेल भज दिया था। जबकि शैलेंद्र कुमार व विवेक कुमार निवासी लछवाई फरार हो गए थे।
पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। गुरूवार की शाम को प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल अपनी टीम के साथ संदिग्ध लोगों की तलाश में थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दुष्कर्म के मामले में वांछित दो युवक गोजी जाने वाले तिराहे के पास खडो है और वह कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए युवकों ने अपने नाम विवेक व शैलेंद्र बताए। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा
इसके अलावा सैंफई थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उझियानी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मोहम्म्द कामिल ने बताया कि गांव बघुइया निवासी ओम वृज उर्फ चंडी एक किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को धमकी दी थी कि उसने किसी को कुछ बताया तो उसके भाई व मां को जान से मार देगें। बाद में जानकारी होने पर पीडिता की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
