Chitrakoot News: हाईवे किनारे मिला एक और महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में हाईवे किनारे एक और महिला के शव मिला।

चित्रकूट में हाईवे किनारे एक और महिला के शव मिला। वहीं, राजापुर में मिले शव की भी पहचान नहीं हो सकी है।

चित्रकूट, अमृत विचार। राजापुर में यमुना घाट के किनारे बीते दिन युवती का शव मिलने के बाद शुक्रवार को कोतवाली कर्वी अंतर्गत हाईवे किनारे एक विवाहिता का शव मिला है। इसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, हत्या कर नदी में फेंके गए ट्रक चालक का शव मऊ थानांतर्गत महिला घाट में मिला है।

गुरुवार को राजापुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत रगौली के यमुना घाट के किनारे लगभग 25 वर्षीय का युवती का शव मिला था। इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, आठ अगस्त की रात ट्रक चालक शिवशंकर यादव निवासी सुरजू कोटरा थाना ऊंचाहार (रायबरेली) का शव मऊ थानांतर्गत यमुना नदी के महिला घाट में मिलने की जानकारी मिली है।

इसकी हत्या का आरोप खलासी रवि गौतम पर है। एसओ ने बताया कि शव को निकलवाया जा रहा है। इधर, कोतवाली थानांतर्गत हाईवे के किनारे ब्यूर (मजाठी का पुरवा) के पास एक लगभग पचीस वर्षीया विवाहिता का शव मिलने से पुलिस की चुनौती बढ़ी है। एक नाले में अस्तव्यस्त अवस्था में मिले शव की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। महिला के शव के दाहिने हाथ के अंगूठे में स्याही का निशान है।

कोतवाली प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया महिला से दुराचार की बात सामने नहीं आई है। उसके अंगूठे में स्याही के निशान से ऐसा लगता है कि उसके परिजनों ने ही किसी बात पर इसकी हत्या की है। कहीं हत्या कर शव यहां फेंका गया भी लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।  

संबंधित समाचार