सीतापुर में धर्म परिवर्तन के आरोपी पादरी की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है मुकदमा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। लोगों को ईश्वरीय डर दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले पादरी डेविड अस्थाना उर्फ सोनू की एक करोड़ चार लाख रुपए की सम्पत्ति डीएम के आदेश पर पुलिस ने जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ थाना सदरपुर में गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे पहले से दर्ज है। धर्म परिवर्तन कराने के लिए डेविड को विदेशों से फंडिंग मिलती थी।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एन पी सिंह ने बताया कि डेविड अस्थाना आम जनमानस को भ्रमित कर लोगों में ईश्वरीय भय दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने जैसा अपराधिक कृत्य करता था। आरोपी के पास आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं है न तो इसके पास इतनी पैतृक संपत्ति है जिससे अल्प समय में मूल्यवान जमीनें खरीदी जा सके। विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन कर डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

महमूदाबाद सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी डेविड अस्थाना उर्फ सोनू प्रभाकर पुत्र ब्रजचन्द्र अस्थाना उर्फ मुरली उर्फ ब्रजनाथ अस्थाना निवासी ए 6/12 शुलभ सरगम अपार्टमेंट के पीछे जानकीपुरम लखनऊ में अपना संगठित गिरोह बनाकर गैंग के सदस्यों के साथ आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए अपराध करते हैं। डेविड गैंग का लीडर हैं। सीतापुर के सदरपुर में इसने जमीन खरीद कर आलीशान मकान चर्च के रूप में बनाया था। जिसकी कीमत एक करोड़ चार लाख रुपए है उसे जप्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें -उमेशपाल हत्याकांड : पुलिस के रडार पर हैं अतीक के गुर्गे, अली की बदली जा सकती है जेल

संबंधित समाचार