बरेली: पेटीएम से भी नगर निगम का टैक्स जमा कर सकेंगे शहरवासी
पेंशनरों की विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए भी कोषागार दफ्तर से किए जाएंगे पत्राचार
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम का टैक्स और लाइसेंस फीस जमा करने के लिए अब दफ्तर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेटीएम के माध्यम से घर से ही लोग हाउस, सीवर, वाटर आदि टैक्स जमा कर सकेंगे। निगम के अफसरों का दावा है कि अगले महीने तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा।
अभी निगम ऑनलाइन साइट के जरिए टैक्स जमा कर रहा है। यह साइट कभी-कभी हैंग हो जाती है, लेकिन पेटीएम और भारत पे एप के जरिए भी निगम का टैक्स भरा जा सकेगा। इसका ट्रायल चल रहा है।
प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने भी आदेश जारी कर कहा है कि नगर निगमों में टैक्स भुगतान व्यवस्था आनलाइन ही हो। इसके लिए 15 अगस्त तक व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। वहीं, पेटीएम के जरिए टैक्स भुगतान की सेवा शुरू होने पर जनता को कुछ रिवार्ड देने के लिए भी बातचीत चल रही है। अफसरों का मानना है कि हर वर्ग के लोग पेटीएम का प्रयोग करते हैं। इसके प्रयोग से लोग घर बैठे आसानी से टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।
पेटीएम से टैक्स भुगतान करने की सेवा शहरवासियों को देने की तैयारी है। अगले माह तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। इससे टैक्स भुगतान व्यवस्था में तेजी आएगी- निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त।
ये भी पढ़ें- बरेली: युवक के चेहरे पर बाइक सवारों ने फेंका तेजाब, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
