Jalaun News: बदमाशों ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में बदमाशों ने पूर्व प्रधान को मारी गोली।

जालौन में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पूर्व प्रधान को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जालौन, अमृत विचार। मॉर्निंग वॉक पर निलके निकले पूर्व प्रधान को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। घायल पूर्व प्रधान को परिजन व पड़ोसी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफ कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली ने जांच पड़ताल की। 

डकोर ब्लाक क्षेत्र के गांव कुठौंदा के पूर्व प्रधान संजय राजपूत 47 शहर कोतवाली के मोहल्ला तुलसी नगर में अपने परिवार के साथ रहते है। वह रोज की तरह शनिवार को भी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान घर के पास ही पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से पूर्व प्रधान गिर पड़े और मदद के लिए गुहार लगाने लगे।

इलाके के लोगों की भीड़ जुटती देख बदमाश मौके से भाग निकले। घायल पड़े पूर्व प्रधान संजय राजपूत को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिए गया। वहीं घटना की सूचना लगते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी, शहर कोतवाल शिवकुमार राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसके पीछे क्या कारण है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

सुबह सूचना मिली थी कुठौंदा गांव के पूर्व प्रधान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को कानपुर रेफर किया गया है। मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन कुछ अहम सुराग हाथ आए है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।- असीम चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन

संबंधित समाचार