Kanpur Central स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब सितंबर माह से मिलेगी बेहतर Wi-Fi सुविधा
कानपुर सेंट्रल पर सितंबर से यात्रियों को मिलेगी बेहतर वाईफाई सुविधा।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सितंबर से यात्रियों को बेहतर वाईफाई सुविधा मिलेगी। साधारण केबिल को बदलकर बेहतर ऑप्टिकल फायबर केबिल का इस्तेमाल होगा।
कानपुर, अमृत विचार। सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों के वाईफाई कनेक्टिविटी की समस्या अब दूर हो जाएगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से बेहतर तकनीकि की ऑप्टिकल फायबर केबिल का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल साधारण केबल के जरिए ही सेंट्रल पर वाईफाई की सुविधा यात्रियों को दी जा रही थी।
सेंट्रल पर बेहतर वाईफाई सुविधा के लिए केबल को बदले जाने का काम चल रहा है। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि सेंट्रल पर रोजाना लगभग दस हजार यात्री वाईफाई कनेक्ट करने का प्रयास करते हैं। इनमें वे यात्री सबसे अधिक है जो ऐप के जरिए ट्रेनों की जानकारी लेते हैं। सबसे अधिक सर्वर का इस्तेमाल तब होता है जब ट्रेन लेट होने या प्लेटफार्म बदलने की आशंका होती है।
जानकारी दी गई कि अगस्त महीने के अंत में केबिल बदलने का काम पूरा हो जाएगा और सितंबर महीने से वाईफाई की सुविधा यात्रियों को बेहतर तरह से मिल सकेगी।
इंटरनेट भी हो जाता है धीमा
सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों को तब और समस्या उठानी पड़ती है जब यात्रियों के सिम की इंटरनेट कनेक्टिविटी भी धीमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में कई बार ट्रेन की सूचनाएं नहीं हासिल हो पाती है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में वाईफाई न चलने से यात्रियों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
