अयोध्या : रुदौलिया गांव में धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

पूराबाजार/ अयोध्या,अमृत विचार। महाराजगंज थाना क्षेत्र के रुदौलिया गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उप निरीक्षक विजय कुमार यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर दिया गया है।
   
महाराजगंज थाना क्षेत्र के रुदौलिया गांव में शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। बताया गया कि काफी संख्या में लोगों को इकट्ठा करके समझा बुझा रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक विजय कुमार यादव अपनी टीम के साथ रुदौलिया गांव पहुंचे देखा तो काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा थी और आसन पर एक युवक बैठकर लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रहा था। पुलिस को देखकर भीड़ तितर बितर हो गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ किया तो अपना नाम व पता रुदौलिया गांव निवासी घनश्याम मौर्य बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर ईसाई धर्म के ग्रंथों सहित करीब दस पुस्तकें बरामद हुई है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया और घनश्याम मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। 

थानाध्यक्ष महाराजगंज अनुपम मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक ने यह स्वीकार किया है कि उसे इसाई धर्म अच्छा लगता है और लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा था। उप निरीक्षक विजय कुमार यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बस्ती में खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर

संबंधित समाचार