बरेली: 3 दिन बाद मिला नदी में डूबे शख्स का शव, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब पीकर नदी में डूबे शख्स का आज पुलिस ने शव बरामद कर लिया। मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

आपको बता दें, थाना फतेहगंज पूर्वी के पनबड़िया गांव निवासी 55 वर्षीय छोटेलाल पुत्र बिहारीलाल आज से 3 दिन पहले अपने साथी रघुवीर व प्रेमशंकर के साथ नदी के पास शराब पी रहे थे, छोटेलाल नदी में गिर गया। गोताखोरों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन शव नहीं नहीं मिला।

आज चौथे दिन एक व्यक्ति को नदी के किनारे पर पानी में एक शव उतराते दिखा, उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त छोटेलाल के रूप में कराई। उसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें-  बरेली: आजादी के जश्न में खादी के तिरंगे का रंग, हर साइज के झंडों की डिमांड

संबंधित समाचार