Auraiya News: समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
औरैया के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन।
औरैया के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सहायल थाना में डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।
औरैया, अमृत विचार। शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सहायल थाना में डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। डीएम ने समस्या संबंधी आवेदन पत्र के आवेदकों से आवेदन लेते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और संबंधित हल्का इन्चार्ज, लेखपाल को निर्देशित किया कि जो भी समस्या प्राप्त हुई है। उसकी स्थलीय जांच करते हुए निर्धारित समय में नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें और इस संबंध में पीड़ित को अवगत भी कराएं। उन्होंने कहा कि निस्तारण में यह प्रयास किया जाए कि दोनों पक्ष संतुष्ट हों जिससे समस्या का निस्तारण स्थाई हो सके।
