Unnao Accident : डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, बच्चे की मौत, दंपती घायल, जिला अस्पताल रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसे में बच्चे की मौत।

उन्नाव में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराने में बच्चे की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज स्थित लखनऊ-कानपुर हाईवे नहर पुल पर शनिवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिस पर सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गये। जिन्हें स्वास्थ केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां एक कि मौत हो गई। 
बता दें कि अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव भुभवार कोरारी निवासी रजोल शनिवार सुबह घर से पत्नी मीरा व बेटे अनु के साथ बाइक से अपनी बुआ के घर जा रहा था। तभी नवाबगंज कस्बे के आगे नहर पुल पर उसे झपकी लग गई और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

जिसमें तीनो गंभीर घायल हो गये। जिन्हें एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से सभी को गंभीर देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां अनु की मौत हो गई। दंपती को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार