सीतापुर: बदमाशों ने गृह स्वामी को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। जिले के तालगांव थाना इलाके में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ग्रह स्वामी  के टोकने पर  गोली मार दी  जिससे वह  गंभीर रूप से घायल हो गया।हालत नाज़ुक होने पर इलाज के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।जहां पर उसकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सिओ यादवेन्द्र यादव थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के गांव शाहाबाद की है।

बताते हैं अखिलेश वर्मा पुत्र राधेश्याम उम्र करीब 50 वर्ष अपने खेत की रखवाली के लिए गए थे।रात करीब एक बजे घर वापस लौटे।इस दौरान घर का दरवाजा खुला देख कर उन्होंने टार्च लगाकर देखा तभी पहले से ही घर में छिपे बदमाशों ने उनपर फायर झोंक दिया।गोली अखिलेश वर्मा के हाथ में लगी बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन जाग ग‌ए। इस दौरान मौका पाकर हमलावर वहां से फरार हो गए।

थाना प्रभारी तालगांव ने बताया कि ग्रह स्वामी का एक घर गांव के बाहर भी बना हुआ है। रात एक बजे वह खेत से लौटकर घर आए थे तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार जिनका इलाज लखनऊ चल रहा है। हालत ख़तरे से बाहर है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हमला वरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: पांच माह तक फूफा ने किशोरी संग किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती तो खुली पोल, माता-पिता की हो चुकी है मौत

संबंधित समाचार