बहराइच: पांच माह तक फूफा ने किशोरी संग किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती तो खुली पोल, माता-पिता की हो चुकी है मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसका फूफा ही 5 माह से दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर चाचा ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी फूफा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के माता पिता की मौत हो चुकी है। जिस पर किशोरी अपने चाचा के यहां रहती है। चाचा के घर ही पड़ोसी गांव निवासी उसके फूफा का आना-जाना है। किशोरी के चाचा और चाची की गैर मौजूदगी में फूफा उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। किशोरी भय के मारे अपनी पीड़ा अपने चाचा और चाची से नहीं बताती थी। 

फखरपुर थाने में तहरीर देकर किशोरी के चाचा का कहना है कि दो दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब हुई जिस पर जांच कराया गया तो किशोरी गर्भवती निकली। किशोरी से  चाची ने पूछताछ की तो उसने फूफा द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई। किशोरी ने बताया कि उसके फूफा 5 से 6 माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। 

प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के चाचा के तहरीर मिलते ही दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि फूफा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बाइक में अचानक लगी आग, जलकर हुई राख, Video वायरल


संबंधित समाचार