रामपुर: प्रेमिका को भगा लाया युवक तो परिजन बोले- लड़की तत्काल वापस करा दो, नहीं तो लड़के समेत सभी को भिजवा देंगे जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद, अमृत विचार। ढकिया का एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते कुछ दिन पूर्व बदायूं जनपद के ओरछी गांव से प्रेमिका को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।

लड़की के परिजनों ने ढकिया पहुंचकर युवक के परिजनों पर दबाव बनाते हुए कहा, 'लड़की तत्काल वापस कर दो, नहीं तो लड़के सहित सभी को जेल भिजवा देंगे' लड़की के परिजनों के दबाव बनाने के बाद लड़के के परिजनों ने लड़की को कहीं से बुलाकर लड़की के घरवालों के हवाले कर दिया।

ढकिया चौकी पुलिस का कहना है, हमारी जानकारी में ऐसी कोई घटना नहीं है। बदायूं का ओरछी गांव थाना फेजगंज बेहटा में पड़ता है। पुलिस ने भी हमें अपने क्षेत्र से किसी लड़की के अपने प्रेमी के साथ भाग जाने की कोई जानकारी नहीं दी है।

संबंधित समाचार