फिरोजाबाद: बाइक की टक्कर से ‌घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में शनिवार को बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। थाना नारखी के गांव बछगांव निवासी शकुंतला देवी (60) पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश अपने घर से खेत की तरफ जा रही थी। उसी दौरान एक तेजगति से आते बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से शकुंतला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायल शकुंतला देवी की दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

परिजनों द्वारा घायल महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती किया गया किंतु चिकित्सकों ने गंभीर हालत के कारण उन्हें आगरा रेफर कर दिया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस जिला अस्पताल आए हैं। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: डबल डेकर बस और दो ट्रैवलर सीज, वाहन संचालकों में हड़कंप

संबंधित समाचार