लखनऊ : 40 दिन में अपराधियों को मिली फांसी की सजा, बुलंदशहर,मथुरा और औरैया में दुष्कर्म कर तीन बच्चियों की हुई थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है, इतना ही नहीं अदालत में मजबूत पैरवी के दम पर अपराधियों को सजा दिलाने का काम कर रही है। इसके लिए योगी सरकार ने ऑपरेशन कन्विक्शन चलाया। इस अभियान के तहत 40 दिनों में 471 आपराधिक मामलों में आरोपियों को सजा दिलाने का काम किया है। इसमें से तीन मामलों में आरोपियों को फांसी की सजा हुई है। वहीं करीब 149 मामले में आरोपी जीवनभर के लिए सलाखों के पीछे भेज दिये गये हैं। यानी की उन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कोर्ट में मजबूत पैरवी के लिए कार्यवाहक डीजीपी को निर्देश दिये थे। उसके बाद कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार ने प्रदेश भर में ऑपरेशन कन्विक्शन चलाया। एक जुलाई से इस अभियान की शुरूआत हुई। महज 40 दिन के इस अभियान में 400 से अधिक मामले में अपराधियों को सजा मिली।

जिसमें दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अपराधियों को फांसी की सजा सुनायी गयी है। तीनों मामलों में बच्चीयों के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई थी। बुलंदशहर में 4 साल की नाबालिग बच्ची, मथुरा में 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची और औरैया में 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में तीनों अपराधियों को फांसी की सजा हुई है। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : शराब छोड़ना चाहते हैं तो एसजीपीजीआई के डॉक्टर करेंगे मदद, हेल्पलाइन नंबर किया जारी

संबंधित समाचार