लखनऊ: दबंगों ने वृद्धा की पिटाई कर युवती के फाड़े कपड़े, पीड़ित पक्ष ने पुलिसकर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप
लखनऊ/ठाकुरगंज, अमृत विचार। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक वृद्धा से बदसुलूकी कर उसके पारिवारिक सदस्यों की लात-घूसों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने एक युवती के भी कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की लिखित शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कंघी टोला नाला निवाजगंज की रहने वाली एक वृद्धा (66) का शनिवार को संजय साहू से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपित पारिवारिक सदस्यों को लेकर वृद्धा के घर पहुंचा और वृद्धा व उसके बेटे की पिटाई कर दी। बीच बचाव के दौरान आरोपितयों ने एक युवती के भी कपड़े फाड़ दिए।
इसी बीच वृद्धा के बेटे ने मोबाइल कैमरे से मारपीट कर वीडियो बना लिया। जिसके आधार पर पीड़ित पक्ष ठाकुरगंज थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने सभी को थाने में बैठा लिया और दवाब बना वीडियो को डिलीट करवा दिया। वृद्धा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी संजय हत्या मामले में जेल भी जा चुका है।
यह भी पढ़ें:-बांदा: शिक्षिका ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा, जानें मामला
