बरेली: जन्मदिन पार्टी में तमंचे पर डिस्को, फायरिंग का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार की डिग्गी पर केक काटने से पहले युवक कर रहे थे फायरिंग

बरेली, अमृत विचार। जन्मदिन की पार्टी में कार की डिग्गी पर केक काटने से पहले युवकों का तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। नशे में युवक झूमते दिख रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो सुभाषनगर पुलिया के पास का बताया जा रहा है। छह सेकेंड के वीडियो में रात के समय करीब 10 लोग एक युवक का जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। कार की डिग्गी पर दो केक रखे हैं। केक काटने से पहले युवक दो राउंड फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। सुभाषनगर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

गोली की आवाज सुन भाग खड़े हुए छुट्टा पशु
जन्मदिन की पार्टी के दौरान गोली की आवाज सुनकर पानी की टंकी के पास बैठे छुट्टा पशु भाग खड़े हुए, जो वीडियो में कैद हो गए। जहां फायरिंग की जा रही थी, वहां सुभाषनगर पुलिया और रेलवे ट्रैक है। जहां आरोपी खड़े थे। पुलिस ने भी वायरल वीडियो सुभाषनगर क्षेत्र का होने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: निर्माण कार्यों में पारदर्शिता को नगर निगम में शुरू होगी ई- एमबी व्यवस्था

संबंधित समाचार