राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को एक शख्स ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस दौरान उदयपुर पुलिस ने भंवर सिंह पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, घायल शख्स को पुलिस अस्पताल में भर्ती करवाया है। गोली मारने वाले शख्स को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को आरोपी दिग्विजय द्वारा गोली मारने के पीछे प्रथम दृष्टया पुरानी दुश्मनी बताई गई है। यह गोली उस समय मारी गई है जब उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी। वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया औऱ उसकी जमकर पिटाई लगा दी।

ये भी पढ़ें- नूंह घटना: पलवल में हिंदू संगठनों की ‘महापंचायत’ शुरु, ब्रज मंडल शोभायात्रा दोबारा निकालने की मांग

संबंधित समाचार