सीतापुर: प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर दी जान, मौसेरे भाई-बहन का था रिश्ता, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर के महमूदाबाद थाना इलाके में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के शव घर के बाहर बरामदे में लटकते  हुए पाए गए। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना महमूदाबाद थाना क्षेत्र की है। जहां पर पर एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सिओ महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद ने बताया कि दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई बहन लगते हैं। इन लोगों का काफी दिनों से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

हाल ही में  महिला ससुराल से अपने मायके आ‌ई हुई थी। जिसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। किसी की ओर से अभी तक तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। पुलिस सभी एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: युवा संवाद में बोलीं श्रद्धा- बालिका शिक्षा में पिछड़ेपन को दूर करें अभिभावक

 

संबंधित समाचार