Route Diversion In Kanpur : इधर, रास्ता बंद है, सावन का छठा सोमवार कल, यातायात व्यवस्था बदली, देखें- लिस्ट
कानपुर में सावन के छठे सोमवार को लेकर यातायात व्यवस्था बदली।
कानपुर में सावन के कल छठे सोमवार पर आज रात 12 से कल रात 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। वहीं, आनन्देश्वर महादेव मन्दिर परमट पर श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई।
कानपुर, अमृत विचार। सावन माह के छठवें सोमवार पर 13 अगस्त रविवार रात 12 बजे से 14 अगस्त दिन सोमवार की रात 12 बजे तक शहर के निम्न चौराहों और तिराहों से यातायात का डायवर्जन किया गया है। इस दौरान आनन्देश्वर महादेव मन्दिर परमट पर श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक विभाग ने शहरवासियों से निर्धारित रूटों पर देख कर निकलने की अपील की है।
- बिल्हौर की ओर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन चौबेपुर से मंधना चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे, चौबेपुर क्रांसिंग से शिवली होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
- मंधना चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन कल्यानपुर क्रासिंग की ओर नहीं जा सकेंगे। बाएं गंगाबैराज होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- ब्लूवर्ड तिराहा से कोई भी वाहन बिठूर की ओर नहीं जा सकेंगे। गंगा बैराज की ओर से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- गंगा बैराज से कर्बला चौराहा, कम्पनी बाग चौराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। मन्धना अथवा शुक्लागंज होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- बीमा चौराहा से सिद्धनाथ घाट की ओर कोई भी मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। सीधे जेके चौराहा से होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
- शिवराजपुर से फतेहपुर चौरासी की ओर कोई भी मध्यम तथा भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
- यश कोठारी चौराहा से सिंहपुर कल्यानपुर व बिठूर की ओर कोई भी मध्यम तथा भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। मन्धना की ओर से अथवा गंगावैराज से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- कंपनी बाग की ओर से आने वाले दोहिया व चार पहिया वाहन ग्वालटोली कट वीआईपी रोड से दाहिने मुढ़कर ग्वालटोली चौराहा, कर्नलगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। टैफ्को चौराहा से आगे होते हुए मर्चेन्ट चैम्बर तिराहा से दाहिने सिलवर्टन तिराहा होते हुए गन्तव्य को जाएंगे।
यहां की गई पार्किंग की व्यवस्था
- ग्रीन पार्क से शराब गद्दी तिराहा- ग्रीन पार्क की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग शराब गद्दी तिराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक सड़क के दोनों ओर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- ग्रीन पार्क स्टेडियम के पीछे सड़क के दोनों तरफ-डीएवी की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग डीएवी तिराहा से यूनियन बैंक तिराहा सड़क के दोनों ओर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- रैन बसेरा, बक्कल पार्किंग-टैफ्को की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग रैन बसेरा पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- टैफ्को आवासीय पार्किंग- टैफ्को की तरफ से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग टैफ्को के अन्दर पाकिंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
