Hamirpur: अपनी इच्छा से खुदकुशी कर रहा हूं... इसमें किसी को परेशान न किया जाएं, हथेली में लिखकर युवक ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान।

हमीरपुर में हथेली में लिखकर अपनी इच्छा से खुदकुशी कर रहा हूं, इसमें किसी को परेशान न किया जाएं। लिखकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

हमीरपुर, अमृत विचार। सिसोलर थानाक्षेत्र के गढ़ा गांव में रिववार को युवक ने अपने ही मकान के अंदर रस्सी का फंदा गले में डाल आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी हथेली पर लिखे अंतिम लेख में कहा कि वह अपनी इच्छा से खुदकुशी कर रहा है। इसमें परिजन व अन्य किसी को परेशान न किया जाए। सुबह परिजनों ने रस्सी से लटका देखा तो कोहराम मचाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस उसके मोबाइल को जांच-पड़ताल के लिए ले गई है। जिससे यह पता चल सके कि अंतिम समय उसने किससे बात की और वह क्या बात हो सकती है। जिसकी वजह से उसने यह बड़ा कदम उठाया।

गढ़ा गांव निवासी शशिकांत (22) पुत्र राम प्रताप विश्वकर्मा मजदूरी का काम करता था। वह अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार के ज्यादातर लोग परंपरागत तरीके से लकड़ी के फर्नीचर आदि का काम करते हैं। कुछ मजदूरी का काम भी कर लेते हैं।

इस गरीब परिवार के मुखिया पिता रामप्रताप ने बताया कि उसका बेटा शाम को सबके साथ खाना पीना खाकर अच्छी तरह था। पीछे वाले कच्चे मकान में गया तो पता नहीं रात में किस समय गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के पीछे क्या कारण है वह नहीं बता सके। अलबत्ता मरने वाले ने अपने हाथ में मरने से पूर्व लिखा था। मेरे घर व  बाहर वालों को परेशान न करें। मैं स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।

सिसोलर थाना प्रभारी भारत कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत का कोई विशेष कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन उसके मोबाइल की जांच व पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार