Kannauj News : घर में घुसकर कर रहा था चोरी, परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर हुआ ये सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में घर में घुसे चोर को परिजनों ने पकड़ा।

कन्नौज में घर में घुसकर चोरी कर रहे चोर को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने चोर की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

कन्नौज, अमृत विचार। मतौली गांव में मकान में घुस कर चोरी कर रहे एटा के चोर को परिजनों ने पकड़ कर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरबस्ती मतौली गांव में इसरार पुत्र रहीसुद्दीन का गांव में मकान है। शनिवार की रात वह मकान की छत पर सोया हुआ था। इसी दौरान कमरे में खटपट की आवाज सुनाई दी।

इस पर वह जाग गए। देखा तो चोर मकान के कमरे में घुस कर अलमारी का लॉक तोड़ कर चोरी कर रहा था। इस पर शोर मचाया तो वह भागने लगा। इसी बीच उसे परिजनों व गांव के लोगों के सहयोग से पकड़ लिया। गांव के लोगों ने चोर को पकड़ने के बाद उसकी जम कर पिटाई की। इससे उसके शरीर पर चोटे आई।

इस दौरान उसके हांथमें पांच-पांच सौ रुपये के दो नोट मिले। जिसे उसने अलमारी का लॉक तोड़ कर चोरी किए थे। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम फूल सिंह पुत्र राम निवास निवासी अली गंज राजपुरा थाना नया गांव जनपद एटा बताया। सुबह होने पर मकान मालिक ने उसके खिलाफ चोरी करने की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई है। चोरी करते पकड़े गए फूल सिंह ने बताया कि उसे भूख लगी थी। इसी लिए वह चोरी से घर में घुस गया। खाने के लिए रोटी या अन्य सामान खोज रहा था।

इसी दौरान उसे पकड़ा गया। सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया चोर बहेलिया जाति का है इनका मुख्य काम चोरी करना है। हो सकता है कि इसके साथ अन्य चोर भी मौजूद हो। मकान मालिक के जाग जाने से और साथी भाग निकले हो।

संबंधित समाचार