शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान के गाना चलेया का टीजर रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान के गाना चलेया का टीजर रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में शाहरुख खान की मुख्य भूमिका है। हाल ही में फिल्म जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज हुआ था। 

https://www.instagram.com/p/Cv37ZvkLCJs/?img_index=3

अब जवान के गाना चलेया का टीजर रिलीज हो गया है। वीडियो में शाहरुख खान और नयनतारा की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। शिप पर दोनों को रोमांटिक डांस करते देखा जा सकता है।

 एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:- ब्रिटेन जा रहे प्रवासियों की नाव पलटने से छह अफगानियों की मौत, कई लापता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज